श्यामा नन्द मिश्र | मधुबनी
आखिर वही हुआ जैसा लोग बोल रहे थे। ललन सिंह गये और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी का कमान अपने हाथों में ले लिए। सुबह तक यह सस्पेंस बरकरार था कि क्या होगा। लेकिन बैठक शुरू होते ही तस्वीर साफ हो गया और ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया और बिना देर किए नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। अब नीतीश पार्टी के विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। अब बिहार में राजनीतिक खेल शुरू होना तय है। नीतीश ने ऐसा करके ललन सिंह को तो किए सजा दे हीं दिया लालू को भी चेता दिया कि बिहार में जो नीतीश चाहेगा वही होगा। कोई भी नेता हद को पार करने की कोशिश न करें।
चाहे वे किसी दल के हों या उनकी संख्या बल बिहार बिधान सभा में कुछ भी हो। नीतीश दबाव की राजनीति न किया है न आगे करने वाले हैं। बिहार सरकार नीतीश के मर्जी से ही चलेगी फिलहाल ये चेतावनी राजद और भाजपा दोनों के लिए है। अब सवाल उठता है कि पार्टी के कमान लेने के बाद नीतीश कुमार का अगला कदम क्या होगा। ये तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन उन्होंने दोनों राजद और भाजपा बड़े दलों को ऐसा करके संकेत दे दिया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए 2025 तक कोई वैकेंसी बिहार में नहीं है। वे किसी भी हाल में मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों के दबाव और सुझाव को नीतीश ने सिरे से खारिज कर दिया है। चुकी नीतीश कुमार की जरूरत राजद और भाजपा दोनों को है।
गेंद अब नीतीश के पाले में है और वे शान से बिहार में सत्ता का संचालन करते रहेंगे। इसके वाद भाजपा खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो नीतीश को अपने साथ लाने के लिए वैचैन हैं, भले हीं भाजपा के अन्य नेता नीतीश कुमार के विरोध में कुछ वयान दे दे सच्चाई यहीहै। इसी तरह इंडिया गठबंधन और लालू प्रसाद दोनों को नीतीश कुमार की जरूरत है। अब आसानी से नीतीश कुमार दोनों गठबंधन और लालू प्रसाद से बारगेनिंग कर सकते हैं। पाटीं का जब तक कमान ललन सिंह के हाथ में था तब तक नीतीश का हाथ बंधा हुआ था।
नीतीश कुमार जब कुछ बड़ा करते हैं तब और सहज हो जाते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगने देते हैं। 11, 12 बजे दिन तक आज भी यही हुआ। लेकिन ज्यों ही बैठक शुरू हुई खेल हो गया। अब आगे नीतीश कुमार बिहार में क्या खेल करने वाले हैं थोड़ा इंतजार कर लिजिए।