उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित
दि रहिका कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव के अध्यक्षता में हुआ जयंती समारोह
फुलपरास | किसानों के आवाज को सड़क से सदन तक उठाने वाले और जनहित के मुद्दों को पहली प्राथमिकता देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 121 वीं जयंती पर फुलपरास के थाना चौक स्थित दि रहिका कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव के अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
दि रहिका कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने जयंती समारोह के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह गरीबों के मसीहा के साथ-साथ किसानों के सबसे बड़े रहनूमा थे।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेतों एवं खलियानों से होकर गुजरती है, गांव के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने किसानों की आवाज को सड़क से सदन तक जीवन पर्यंत उठाने का काम किए यहीं कारण है कि आज भी किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के दिलों में उनके लिए एक अलग ही सम्मान है।
दि रहिका कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए राह और पदचिन्हों पर चलकर ही देश की एकता और समरसता को कायम रखा जा सकता है। श्री सिंह गरीब, दलित, महादलित, वंचित और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे। वे एक युग पुरूष थे। भले ही उनका निधन हो गया है लेकिन उनका विचार आज भी जिंदा है। व्यक्ति मर जाता है विचार कभी नहीं मरता।
जयंती समारोह के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन करने वालों में वार्ड पार्षद मिट्ठू कामत, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, घूरन विश्वास, बिंदेश्वर यादव ,सोहन झा, बटाऊ साहू, रवि साफी, सकल पासवान, पैक्स अध्यक्ष महेश्वर यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बसपा नेता संजय राम ,बजरंगी कामत, संजीत राम, मोहम्मद मुन्ना, महेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।