मौके पर उपस्थित थे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षाजानंद देवतीर्थ जी महाराज, गोवर्धन पीठ
शंकराचार्य जी विवाह से 2 दिन पूर्व ही आये और उन्होंने सारे धार्मिक प्रक्रियाओं का संचालन किया
विश्वपति
नव राष्ट्र मीडिया
पटना /जनकपुर।
बिहार से सटे नेपाल क्षेत्र में प्रसिद्ध जनकपुर धाम में आज पूरे श्रद्धा विश्वास के साथ श्री राम जानकी विवाह पंचमी मनाई गई । मौके पर राम जानकी विवाह का आयोजन हुआ और उनकी झांकी भी निकाली गई ।
इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों के उत्साह को देखकर मथुरा गोवर्धन पीठ से गए जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज बहुत प्रसन्न थे।जनकपुर वासियों के स्वागत से भी शंकराचार्य अभिभूत थे । अग्निकुण्ड सुंदर सदन से कमला नदी तक रामबरात शोभा यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर कमला नदी बचाओ अभियान के सौजन्य से कमला पूजन किया गया। श्रीसीताराम बिवाह के पूर्व की रस्म मटकोर महोत्सव हुआ। साथ ही धर्मसभा का आयोजन हुआ। अपार भीड एकत्रित थी शंकराचार्य को अपने बीच पाकर मिथलावासियों मे अद्भुत उत्साहित देखा गया।
जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे।भक्तों ने आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा किया। शंकराचार्य ने जनकपुर वासियों को प्रेम और श्री सीताराम विवाह पर प्रकाश डाला।
सोलह संस्कारों का महत्व बताते हुए वेद मार्ग का अनुगमन कर सनातन धर्म को मजबूत बनाने पर जोर दिया। शंकराचार्य ने कमला नदी रक्षा हेतु सभी को धर्मादेश भी दिया। कहा कि सभी लोगों को कमला नदी की रक्षा तथा इसकी सफाई में लग जाना चाहिए। मौके पर डॉक्टर धर्मेंद्र के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पौधारोपण भी किया।
ज्ञात हो परमपूज्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ के 145 वें शंकराचार्य हैं। नेपाल राष्ट्र गोवर्धन मठ के अंतर्गत क्षेत्र है। इसलिए उन्होंने कृपा पूर्वक यहां अपनी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम का संयोजन विक्रम यादव, महंत नवल किशोर शरण ने किया। नेपाल सरकार की मंत्री सुनीता यादव , नेपाल केन्द्रीय सरकार के पूर्व मंत्री सह सांसद शंकर भंडारी, खगडिया बिधायक छत्रपति यादव, पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डाक्टर धर्मेंद्र समेत , समाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर , देवेन्द्र यादव , प्रदुम्न यादव ,गौरव युवराज , अमित कुमार समेत अनेक साधु-संत राजनीतिज्ञ श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।