अयोध्या | राम की नगरी अयोध्या मेंं देश का पहला 7 स्टार शाकाहारी होटल बनेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। मुख्यमंत्री यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
सरकार कई वर्षों की प्लानिंग के साथ काम कर रही है। आठ नए होटल अयोध्या में बन रहे हैं। अयोध्या में देश का पहला 7स्टार शाकाहारी होटल बनेगा। इसके अलावा 25 होटल के प्रस्ताव मिले हैं। जिसमें कई फाइव और सेवन स्टार होटल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अभी अयोध्या के बदलने की शुरुआत है, देखते जाइए। आने वाले समय में यहां कई ऐसे मॉडल लागू होंगे, जो पूरे देश के लिए नजीर बनेंगे। राम के धाम के भीतर विश्व स्तरीय विकसित महानगर जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है तो इसके बाहरी हिस्से को भी हर तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अयोध्या को लेकर देश-दुनिया उत्सुक है, नई उमंग है, इस भाव को अनवरत बनाए रखना होगा।
सीएम योगी ने बताया कि राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में अयोध्या स्वच्छ और दिव्य कुंभ की तरह दिखेगी।